रोज़ाना 2,500 सिलेंडरों की जरूरत – व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में दबाव।
इंदौर| शहर में कमर्शियल गैस सिलेंडर का संकट लगातार बरकरार है. हर दिन करीब ढाई हजार सिलेंडर की डिमांड आ रही है, लेकिन इस बीच रीफिल सिर्फ 200 से 250 सिलेंडर ही हो पा रहे हैं. वह भी केवल अस्पताल, सरकारी मेस और स्कूलों तक ही पहुंच पा रहे हैं. शहर के होटल-ढाबे रेस्टोरेंट अब पूरी तरह से भट्टियों, इंडक्शन और बाकी इलेक्ट्रिक उपकरणों पर निर्भर हो गए हैं|
वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की परेशानी जरुर थोड़ी कुछ हद तक कम होती दिखाई दी है. प्रशासन द्वारा हर दिन करीब 35 हजार घरेलू गैस सिलेंडर डिलीवर करने का दवा किया जा रहा है. अधिकारी भी इस बात को मानते हैं कि फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई आसान नहीं है|
घरेलू एलपीजी सिलेंडर की स्थिति सामान्य – कलेक्टर
इस पूरे मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी एलपीजी आपूर्ति की समीक्षा की है. उन्होंने कहा कि बीते 10 दिनों में घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 3 लाख 63 हजार गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्यम से घर-घर भेजे गए हैं, जो बाकी सामान्य दिनों के मुकाबले एक बड़ा रिकॉर्ड है. ऐसे दिनों में सामान्यत: इसी अवधि में करीब 2 लाख 60 हजार सिलेंडरों की आपूर्ति होती है. कलेक्टर ने आगे कहा कि जिले में घरेलू रसोई गैस एलपीजी की स्थिति अब पूरी तरह से सामान्य हो गई है. उपभोक्ताओं को बुंकिग के 3 से 5 दिन के भीतर सिलेंडर मिल जा रह है|
शादी-ब्याह में बढ़ती है डिमांड
अधिकारियों का कहना है कि शादी-ब्याह और सीजनल कार्यक्रमों के समय कमर्शियल गैस की मांग अचानक बढ़ जाती है. ऐसे में समय के साथ सप्लाई और डिमांड के बीच अंतर और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जिसके चलते संकट और भी गहरा सकता है. फूड कंट्रोलर के अनुसार स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सप्लाई सुविधा को धीरे-धीरे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है|
पूरे संकट पर अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता में सुधार होगा और इसकी उम्मीद लगाई जा सकती है. ऐसे में देखा जाए तो घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है तो वहीं व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए अभी इंतजार बाकी रहने वाला है|

राशिफल 13 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बलरामपुर जिले के 6 हजार 968 परिवारों को मिला अपना पक्का आशियाना
बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम
गिरते पानी में डेब नदी के ऊपर तार बदलने का सफलतापूर्वक कार्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को मानव अधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने प्रदेशभर में तैयारियां तेज
बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बनखेड़ी पहुंचकर स्वर्गीय गोहल को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोज़गार तथा युवा कार्य खेल मंत्री श्री मांडविया से की सौजन्य भेंट
प्रकृति का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी: मंत्री राजेश अग्रवाल