नए साल के पहले दिन भगवान के दर्शनों के लिए उमड़े भक्त, महाकाल में विशेष आरती, बांके बिहारी मंदिर में लंबी कतार
नई दिल्ली। साल 2024 अलविदा हो गया और नए साल 2025 की शुरुआत हो गई।कश्मीर से लेकर कन्याकुमार तक 2024 की विदाई और 2025 के स्वागत में लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं सुबह होते ही लोग मंदिरों की ओर उमड़ने लगे। उज्जैन के महाकाल में आज तड़के नए साल की पहली सुबह विशेष आरती की गई। इस आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार नजर आ रही है।
नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में भी पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी तादाद उमड़ पड़ी। हरियाणा के पंचकूला स्थित मनसा देवी मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे।वहीं दिल्ली के झंडेवालान मंदिर में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है। लोग नए साल के पहले दिन माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भी नए साल के पहले दिन की शुरुआत विशेष आरती के साथ हुई। भगवान गणेश की आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। अयोध्या के राम मंदिर में भी विशेष पूजा अर्चना हो रही है।
उधर, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में भी आधी रात से श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ है। गुरुद्वारे में मत्था टेकने के अलावा यहां के पवित्र तालाब में भी श्रद्धालु स्नान करते दिखे। वाराणसी में भी गंगा घाट के किनारे नए साल के मौके पर विशेष गंगा आरती की गई।इस आरती में बड़ी संख्या में देश विदेश से आए श्रद्धालु शामिल हुए। इनके अलावा भी शिरडी के साईं मंदिर, पुरी के जगन्नाथ मंदिर और तिरुवनंतपुरम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और अपने आराध्य का दर्शन और पूजा पाठ किया।

हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला