दिल्ली के सुरेंद्र कॉलोनी में दंपति के शव फंदे से लटके मिले, आत्महत्या की आशंका
दिल्ली: दिल्ली के सुरेंद्र कॉलोनी में एक दंपति के शव उनके घर में फंदे से लटके हुए पाए गए हैं, जिससे आत्महत्या का अंदेशा जताया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान नितेश (32) और उनकी पत्नी (28) के रूप में की गई है. दोनों की शादी 5 साल पहले हुई थी और उनका एक 4 साल का बेटा भी है.
पुलिस उपायुक्त के अनुसार, यह घटना बुधवार तड़के 3:45 बजे वजीराबाद थाने को सूचना मिलने के बाद सामने आई. सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने बताया कि दंपति अपनी 4 मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहते थे, जबकि नितेश के माता-पिता भूतल पर रहते हैं.
पुलिस के मुताबिक, जब दंपति का 4 साल का बेटा रात के समय उठकर अपने माता-पिता को फंदे से लटका हुआ पाया, तो उसने यह जानकारी अपने दादा-दादी को दी. दादा-दादी ने तुरंत शवों को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौक पर पहुंचकर जांच की है. मौके से सबूत इकट्ठा किए गए और फोरेंसिंक टीम को भी बुलाया गया. पुलिस ने मृतक के शव को बरामद किया है. पुलिस ने घटनास्थल पर शवों पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए. इसके अलावा, पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. ऐसे में पुलिस ने आत्महत्या की संभावना व्यक्त की है, लेकिन मामले की जांच जारी है.
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक दंपति के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उनकी फोन कॉल्स और डेटा की जांच के लिए उनके मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं. अधिकारियों का मानना है कि फोन के जरिए कुछ अहम जानकारियां भी मिल सकती हैं.

कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज