दक्षिण कोरिया में 8 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 40 दमकल के वाहनों की मदद से पाया काबू
दक्षिण कोरिया में एक आठ मंजिला व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। धुएं की चपेट में आने वाले 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब 30 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अग्निशमन विभाग के मुताबिक आग इमारत के भूतल पर स्थित एक रेस्तरां से भड़की। ग्योंगगी प्रांतीय अग्निशमन विभाग के मुताबिक 100 से अधिक अग्निशमन कर्मियों ने 40 दमकल के वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया।
एक फुटेज में इमारत के निचले हिस्से से धुआं और लपटें उठती दिख रही हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इमारत में कितने लोग फंसे हैं। अग्निशमन विभाग का कहना है कि धुएं की वजह से कुछ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह