कलेक्टर की गाड़ी पर हमला, हमलावर रेत माफिया, फेके पत्तर, हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे अफसर
भिंड: भिंड कलेक्टर पर गुरुवार देर रात रेत माफिया ने हमला कर दिया। कलेक्टर उमरी इलाके में रेत का अवैध खनन रोकने गए थे। बदमाशों ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने के लिए पथराव कर दिया। कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर बदमाशों को खदेड़ा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की
दरअसल कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि रेत की अवैध तस्करी हो रही है. इसे पकड़ने के लिए उन्होंने खुद बीड़ा उठाया। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव गुरुवार रात ककारा रेत खदान का निरीक्षण करने के लिए प्राइवेट वाहन से निकले थे। उनके साथ राजस्व अमला और स्थानीय थाने का स्टाफ नहीं था। खदान इलाके में उन्होंने एक खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली देखी। उसे रोककर ड्राइवर से पूछताछ करने लगे। इसी बीच रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली आई तो कलेक्टर ने उसे रोका। ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉ़ली छोड़कर मौके से भाग निकला। कलेक्टर ने पास ही खड़ी खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर को कहा कि वह रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को उमरी थाने पहुंचा दे। कलेक्टर अपनी गाड़ी से उसके पीछे चल पड़े।
दो वाहनों से आए रेत माफिया के लोग
इसी दौरान दो वाहनों से कुछ लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर को रोक लिया। पीछे चल रहे कलेक्टर ने भी अपनी गाड़ी रोक दी। ट्रैक्टर रुकवाने वाले लोगों ने कलेक्टर की गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। कलेक्टर के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। बदमाशों को ललकारते हुए चार-पांच राउंड फायर किए। जिसके बाद रेत माफिया के लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले।
टीआई बोले- हमलावरों को जल्द पकड़ लेंगे
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। रेत माफिया के वाहनों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली को उमरी थाने लाया गया। थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
क्रूड में तेजी से बढ़ी चिंता, महंगे ईंधन का असर दिख सकता है बाजार में
महाकुंभ की तर्ज पर सिंहस्थ की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
मुनाफे में जबरदस्त उछाल, अदाणी पावर की Q1 कमाई में 42% की बढ़ोतरी
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका
'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी