दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, चार दर्जन से अधिक मामलों दर्ज
दिल्ली: पश्चिमी जिला की ATS टीम ने हाल ही में दो शातिर स्नैचर को गिरफ्तार किया है. इन पर पहले से ही चार दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. यह गिरफ्तारी मायापुरी और इंद्रपुरी क्षेत्र में हुई. गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान सागर उर्फ काला और मोहित उर्फ घोष के रूप में हुई है. सागर सुल्तानपुरी का निवासी है और इसके खिलाफ 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, मोहित उत्तम नगर का रहने वाला है, जिस पर भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं.
बरामद किए गए मोबाइल फोन
पश्चिमी जिला ATS को गुप्त सूचना मिली थी कि ये स्नैचर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास आने वाले हैं. ATS ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए संदिग्धों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया. मादीपुर मेट्रो स्टेशन से शिवाजी पार्क मेट्रो स्टेशन के बीच सर्विस रोड पर ATS ने एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्धों को देखा. जब टीम ने मोटरसाइकिल सवार को रोका और दस्तावेज दिखाने को कहा, तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका. संदेह होने पर टीम ने CCTV फुटेज की जांच की, जिसमें पाया गया कि इसी बाइक का इस्तेमाल हाल ही में मायापुरी में हुई स्नैचिंग में किया गया था. इसके बाद, आरोपियों की सरसरी तलाशी लेने पर चार स्नैचिंग किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए.
तेज बाइक से करते थे स्नैचिंग
पूछताछ के दौरान पता चला कि सागर और मोहित आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं. नशे और शराब की लत के कारण वे आदतन स्नैचर और ऑटो लिफ्टर बन गए. दोनों अक्सर एक साथ अपराध करते हैं और अपनी तेज पिकअप वाली पल्सर बाइक का इस्तेमाल करते हैं, जिससे वे स्नैचिंग के बाद भागने में सफल होते हैं. आरोपियों को कानून की उचित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया.

चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
क्रूड में तेजी से बढ़ी चिंता, महंगे ईंधन का असर दिख सकता है बाजार में
महाकुंभ की तर्ज पर सिंहस्थ की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
मुनाफे में जबरदस्त उछाल, अदाणी पावर की Q1 कमाई में 42% की बढ़ोतरी
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका
'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी