32 डिग्री दिन का पारा, कल से छाएंगे बदल, बदलेगा मौसम
भोपाल । मध्य प्रदेश के मौसम में उतर चढ़ा जा रही है। हवाओं के बदले रुख से जहां धूप में तल्खी बढऩे लगी है, वहीं रात में भी कड़ाके की ठंड से राहत मिल गई है। दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है गुरुवार को मंडला लगातार दूसरे दिन सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक फरवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। प्रदेश में शनिवार से बादल छाने लगेंगे। साथ ही ग्वालियर, चंबल, इंदौर और उज्जैन संभाग में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड का एक और दौर आएगा। हालांकि, कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी, लेकिन कई शहरों में पारा 5 से 8 डिग्री के बीच रह सकता है। अगले 2 दिन दिन-रात में पारा बढ़ा रहेगा। मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने बताया, अगले 4 दिन में दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहे हैं, लेकिन प्रदेश में असर कम रहेगा। इस वजह से अब बारिश के आसार नहीं है। फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम का मिला-जुआ असर रहेगा। सुबह और रात में ठंड रहेगी। इससे ठंड का एक दौर और आ सकता है। पारे में गिरावट होगी। दूसरी ओर, दिन में धूप खिली रहेगी।
इसलिए आया मौसम में बदलाव
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में प्रेरित चक्रवात बन गया है। उत्तर-पूर्व भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 268 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। इसके अलावा एक एवं तीन फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।इस वजह से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगेंगे। साथ ही गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है।

'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Q1 नतीजों से Nestle India को मिला बूस्ट, ₹959 करोड़ के मुनाफे के बाद चढ़ा शेयर