जापान से लौटते ही सीएम मोहन ने किया बड़ा ऐलान, 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, ल्द लैपटॉप और नगद राशि का उपहार
भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी 4 दिवसीय जापान यात्रा और दिल्ली में चुनावी रैलियां पूरी कर रविवार को मध्य प्रदेश लौट आए हैं। पहुंचते ही सीएम ने सबसे पहले प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को खुशखबरी दी। सीएम मोहन ने कहा कि मध्य प्रदेश के 12वीं के टॉपर को जल्द ही लैपटॉप की राशि दी जाएगी। इतना ही नहीं प्रथम श्रेणी में पास होने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के बयान के बाद विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, 'जब से मध्य प्रदेश सरकार ने कार्यभार संभाला है, हम लगातार सभी वर्गों की योजनाओं के लिए काम कर रहे हैं। हमें इस बात का संतोष है कि हमने अपनी सरकार की किसी भी योजना के मूल स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया है और न ही उसमें कोई ढील दी है। इसी कड़ी में जल्द ही विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि और स्कूटी दी जाएगी। 12वीं कक्षा में प्रथम श्रेणी से पास होने वाली छात्राओं को मुफ्त में स्कूटी दी जाएगी।' आपको बता दें कि, 12वीं में 75 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि दी जाती है। जबकि पिछले साल टॉपर्स को लैपटॉप और स्कूटी नहीं मिल पाई थी, जिसे विपक्ष ने मुद्दा बनाकर सरकार को घेरा था।

रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त
सोनिया गांधी बोलीं- छात्रों के साथ हो रहा दुश्मनों जैसा व्यवहार, सरकार पर साधा निशाना
PM मोदी का छात्रों को भरोसा, पेपर लीक पर आएगा नया कानून
बारिश बनी रेल यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट