दिल्ली में चुनावी सुरक्षा की सख्ती बढ़ी, 35000 पुलिसकर्मी तैनात
दिल्ली: दिल्ली में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा ये अब से कुछ घंटों के बाद तय हो जाएगा। कल सुबह 7 बजे से दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी और दिल्ली के 1 करोड़ 55 लाख वोटर दिल्ली के नए सीएम का चुनाव करेंगे। चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती शुरू हो गई है।
होमगार्ड के 19 हजार जवान इलेक्शन ड्यूटी पर
वोटिंग से पहले दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने कल रात भर संवेदनशील हिस्सों में फ्लैग मार्च किया। दिल्ली में 35 हज़ार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी मतदान के दौरान लगाई गई है। 220 कंपनी सेंट्रल रिजर्व फोर्सेस की भी पूरी प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगी। इसके अलावा 19 हजार होमगार्ड के जवानों की ड्यूटी भी चुनाव के दौरान लगाई गई है। कल शाम प्रचार खत्म होने के बाद से ही बाहरी आदमियों को दिल्ली छोड़ने के आदेश दे दिए गए हैं। हर जिले के डीसीपी खुद फ्लैग मार्च को लीड कर रहे हैं। कई जगहों पर अवैध गाड़ियां जब्त की गई हैं।
क्यू मैनेजमेंट सिस्टम ऐप लॉन्च
दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए इस बार कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं। इसमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिला और 1 हजार 267 थर्ड जेंडर वोटर्स हैं जो कि 13 हजार 766 पोलिंग बूथ पर वोट डालेंगे। इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के लिए 733 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली में इस बार ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो इसके लिए चुनाव आयोग ने लोगों की सहूलियत का भी खास ख्याल रखा है। चुनाव आयोग ने क्यू मैनेजमेंट सिस्टम ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए मतदाता ये जान सकते हैं कि उनके पोलिंग बूथ पर कितनी भीड़ है।
दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबला
दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है तो कांग्रेस की पावरफुल मौजूदगी ने इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तीनों ही पार्टियों ने अपने दिग्गजों को मैदान में उतारा। बीजेपी के लिए गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जे पी नड्डा और कई मुख्यमंत्रियों ने प्रचार किया। पार्टी ने दिल्ली में 22 रोड शो और रैलियां की। आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी के चुनावी इलाके में तीन रैलियां की। वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कालकाजी और कस्तूरबा नगर में रोड शो किया।

3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज
विवाद बढ़ने पर बृज भूषण की सफाई, बोले- आहत भावनाओं के लिए क्षमाप्रार्थी हूं
मध्य प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पॉन्स कानून पास, समय पर मदद पहुंचाने की कानूनी गारंटी
छात्र आंदोलन से संसद तक गूंजा विवाद, CJP प्रदर्शन ने बढ़ाई सियासी हलचल
बादल छाए रहेंगे, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव