U-Turn पर ट्रंप का नया कदम, कनाडा से टैरिफ को लेकर मिल सकती है राहत
कनाडा के कार्यवाहक प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत हुई। ट्रंप के टैरिफ वॉर की घोषणा के बाद दोनों नेताओं में यह पहली बातचीत थी।
ट्रंप लगातार यूटर्न लेते दिख रहे हैं। दरअसल, शपथ लेने के बाद से अमेरिकी राट्रपति दूसरे देशों पर टैरिफ की बरसात कर रहे थे। लेकिन बीते दिन उन्होंने मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम से फोन पर बात कर टैरिफ को टालने पर सहमति जताई
ट्रूडो से की फोन पर बात
डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के कार्यवाहक प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से फोन पर बात की। ट्रूडो ने कहा कि ट्रंप के साथ बातचीत अच्छी रही और उन्होंने निर्यात पर लगाए गए 25% टैरिफ को "कम से कम 30 दिनों" के लिए रोकने पर सहमति जताई है।
अवैध प्रवासी मुद्दे पर भी हुई बातचीत
दोनों नेताओं ने अवैध प्रवासी और फेंटेनाइल पर चिंताओं को दूर करने के लिए काम करने पर सहमति व्यक्त की है। कनाडा ने भी अमेरिकी आयात पर जवाबी 25% टैरिफ की घोषणा की थी, जिसे मंगलवार को लगाया जाना था। ओटावा के टैरिफ बीयर, वाइन, घरेलू उपकरणों और खेल के सामान जैसी वस्तुओं पर लगाए जाने थे।
कई मोर्चों पर अमेरिका के साथ काम करेगा कनाडा
ट्रूडो ने कहा कि कनाडा नए हेलिकॉप्टरों, तकनीक और कर्मियों के साथ सीमा को सुदृढ़ करने के लिए 1.3 बिलियन डॉलर की योजना को लागू करेगा, ताकि अमेरिकी भागीदारों के साथ समन्वय बढ़ाया जा सके और फेंटेनाइल के प्रवाह को रोकने के लिए संसाधन बढ़ाए जा सकें।
ट्रूडो ने एक्स पर कहा कि सीमा की सुरक्षा के लिए लगभग 10,000 फ्रंटलाइन कर्मी काम कर रहे हैं और करेंगे।इसके अलावा, कनाडा फेंटेनाइल जार नियुक्त करने के लिए नई प्रतिबद्धताएं बना रहा है, हम कार्टेल को आतंकवादियों के रूप में सूचीबद्ध करेंगे, सीमा पर 24/7 नजर रखेंगे, संगठित अपराध, फेंटेनाइल और मनी लॉन्ड्रिंग से निपटने के लिए कनाडा-यू.एस. संयुक्त स्ट्राइक फोर्स लॉन्च करेंगे।

हॉलीवुड की उभरती स्टार केली हॉटल का सड़क हादसे में निधन, 18 साल की उम्र में टूटा सपना
शारदा उफान पर, लखीमपुर खीरी में बाढ़ ने बढ़ाई मुश्किलें; कई गांव टापू में तब्दील
संसद परिसर से सदन तक घमासान, हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही रोकी गई
भारत-जिम्बाब्वे T20 से पहले जानें हरारे की पिच का हाल, टॉस जीतकर क्या होगा सही फैसला?
काले कपड़ों में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, संसद में सरकार को घेरा
सीएम थलपति का केंद्र पर निशाना, बोले- NEET परीक्षा खत्म करना ही समाधान
नेपाल की राजनीति में नया मोड़, बालेन शाह भारत-चीन राजदूतों से करेंगे मुलाकात
NEET पेपर लीक को लेकर सदन में गरमाया माहौल, कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन
CJP प्रदर्शन में शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ी, अस्थमा अटैक के बाद बोलीं- 'अब मैं ठीक हूं'
हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद नहीं थमा विवाद, 103 कर्मचारियों की पात्रता पर फिर बवाल