दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज, निर्माण में रुकावट बना किसानों का विरोध
दिल्ली: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के खुलने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन किसानों ने इसकी रफ्तार रोक दी है. हालांकि इसके खुलने की उम्मीद जल्दी है. ऐसे में इसके खुल जाने से दिल्ली और देहरादून के बीच का समय साढ़े छह घंटे से कम होकर महज ढाई घंटे का रह जाएगा. किसानों के झगड़े के कारण चार साल से टीकरी में एक्सप्रेस वे का काम बंद पड़ा है. जिसकी वजह से NHAI को अभी तक करोड़ रुपये का फटका लग चुका है. ऐसे में मामले में अब NHAI के साइट इंजीनियर ने न्यायालय के आदेश पर टीकरी के सुनील राठी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है.
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस
NHAI के साइट इंजीनियर ने बताया कि अगस्त 2021 में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के फेज-2 निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण कर किसानों को मुआवजा वितरित किया और फिर निर्माण शुरू करा दिया गया है. इंजीनियर ने आरोप लगाया कि टीकरी गांव के सुनील राठी ने एक्सप्रेस वे के लिए अधिग्रहित की गई जमीन पर अपना दावा करते हुए काम शुरू नहीं होने दिया, जबकि राजस्व अभिलेखों की जांच कराई. तो वह जमीन दूसरे किसान के नाम पर दर्ज मिली. इसकी वजह से जमीन का मुआवजा भी आवंटित नहीं किया गया. ऐसे में चार साल से काम बंद होने के कारण सामान खराब होने से NHAI को करीब दो करोड़ रुपये का अभी तक नुकसान हो गया है. ऐसे में इंजीनियर ने किसानों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर याचिका दायर की है.
कितना लंबा है ये एक्सप्रेस वे?
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होगा और यहां से 18 किलोमीटर का रूट पूरी तरह से टोल फ्री होगा. इस एक्सप्रेस वे की लंबाई 210 किलोमीटर होगी. इस पूरे एक्सप्रेसवे पर 16 एंट्री और एग्जिट पॉइंट होंगे, जो अलग-अलग रास्तों को एक-दूसरे से कनेक्ट करेंगे.

'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Q1 नतीजों से Nestle India को मिला बूस्ट, ₹959 करोड़ के मुनाफे के बाद चढ़ा शेयर