प्रदेश के 60 हजार आयकरदाता अब जीरो टैक्स के दायरे में
भोपाल । केन्द्र सरकार ने अभी अपने बजट में 12 लाख तक की आय को टैक्स मुक्त करने की घोषणा की है, जिसके बाद वित्त विशेषज्ञ गुणा-भाग करने में जुटे हैं कि इससे वाकई कितना लाभ मिलेगा। दूसरी तरफ आयकर विभाग का अनुमान है कि जीरो टैक्स के दायरे में भोपाल सहित प्रदेश के 60 हजार आयकरदाता आएंगे, जिससे विभागीय आय में भी कमी होगी। मध्यप्रदेश में आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या 36 लाख बताई गई है।
मोदी सरकार ने मध्यम वर्ग को लाभान्वित करने का दावा भी इस छूट के साथ किया है। हालांकि यह बात अलग है कि 90 फीसदी से अधिक मध्यमवर्गीय परिवारों द्वारा आयकर रिटर्न ही नहीं भरा जाता है। वैसे भी देशभर में 7 से 8 फीसदी लोग ही रिटर्न जमा करते हैं। अभी जो 12 लाख तक की आय को जीरो टैक्स के तहत बताया जा रहा है, जिस पर 75 हजार रुपए स्टैंडर्ड डिडक्शन लिमिट की घोषणा की गई है, इसके दायरे में मध्यप्रदेश के लगभग 60 हजार से अधिक करदाता आ रहे हैं। आगामी वित्त वर्ष 2025-26 में यह नया आयकर स्लैब लागू होगा, जिसमें उक्त लाभ मिलेगा और आयकरदाताओं की संख्या भी घटेगी। वैसे तो प्रदेश में 36 लाख आयकर रिटर्न जमा इस वित्त वर्ष में किए गए। हालांकि उसमें से भी 7 से 8 लाख करदाता ही ऐसे हैं जो आयकर जमा करते हैं। शेष 75 फीसदी से अधिक जीरो रिटर्न के साथ अपना आईटीआर जमा कराते हैं। इस वित्त वर्ष में आयकर विभाग को 37,300 करोड़ रुपए का टैक्स मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ से जुटाना है, जिसके चलते शेष बचे दो माह में आयकर विभाग सर्वे और छापे की कार्रवाइयों को भी अंजाम देता है। अभी बोगस रिफंड क्लैम का भी एक बड़ा मामला दोनों राज्यों में पकड़ाया, जिसमें 87 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का खुलासा हुआ है और इसमें इंदौर के राऊ क्षेत्र में भी 1321 बोगस रीफंड क्लैम के मामले सामने आए हैं। कुल 4 हजार से अधिक ऐसे मामले उजागर हुए हैं।

हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला