दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 किलोग्राम सोने के सिक्के बरामद, कीमत 7.8 करोड़ रुपये
दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो यात्रियों के पास से 7.8 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के सिक्के जब्त किए गए हैं। जिनका वजन 10 किलोग्राम से ज्यादा बताया जा रहा है। आरोपी कश्मीर के रहने वाले हैं। सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि IGI एयरपोर्ट, नई दिल्ली के कस्टम विभाग की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने 05.02.2025 को फ्लाइट AI-138 के जरिए मिलान से आने वाले कश्मीर के दो पुरुष यात्रियों को रोका। यात्रियों की व्यक्तिगत तलाशी में 10.092 किलोग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 7.8 करोड़ रुपये है। यात्रियों को कस्टम अधिनियम, 1962 के तहत आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।
खास बेल्ट में छिपा कर रखे थे सिक्के
सीमा शुल्क विभाग ने बताया कि आरोपी जम्मू कश्मीर का रहने वाले हैं और उन्हें बुधवार को इटली के मिलान से दिल्ली लौटने के दौरान हवाई अड्डे पर रोका गया। विभाग ने कहा कि आरोपियों के सामान की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। लेकिन व्यक्तिगत तलाशी लेने पर विशेष रूप से डिजाइन की गई दो कमर बेल्ट में छिपा कर रखे गये सोने के सिक्के बरामद हुए।
7.8 करोड़ रुपये के सिक्के
सीमा शुल्क विभाग ने सोशल मीडिया 'X' पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि अधिकारियों ने 10.092 किलोग्राम सोने के सिक्के जब्त किए। जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 7.8 करोड़ रुपये आंकी गई है। बताया कि दोनों यात्रियों को जांच के लिए हिरासत में लिया गया है।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह