सेल्वन का दावा, कहा-पूर्ण बहुमत से बनाएगी दिल्ली में बीजेपी सरकार
मुंबई। दिल्ली विधानसभा मतदान संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल के रुझानों के बाद महाराष्ट्र के बीजेपी नेता आर तमिल सेल्वन ने अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा दावा किया है उन्होंने कहा कि केजरीवाल चुनाव नहीं जीतेंगे और वह दोबारा जेल जाएंगे। सेल्वन ने कहा कि सभी एग्जिट पोल बता रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल चुनाव हार रहे हैं, क्योंकि उन्होंने झूठे वादे कर दो बार तो चुनाव जीता, लेकिन इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ेगा और वह फिर से जेल जाएंगे। बीजेपी दिल्ली में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। एग्जिट पोल में कांग्रेस के कमजोर नजर आने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, पूरे देश से खत्म हो रही है। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में हार मिली। महाराष्ट्र में बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत हासिल की। यहां कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे हर राज्य कांग्रेस मुक्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस एक-दो प्रदेशों में ही रह जाएगी। फिर सोनिया गांधी वापस इटली जाएंगी। राहुल गांधी किधर जाएंगे पता नहीं। उन्होंने कहा कि एक कारण यह भी है कि 2014 में पीएम मोदी के आने के बाद लोगों के विकास के लिए योजनाएं लाई गईं जिसमें आयुष्मान योजना, आवास योजना। बीजेपी ने 10 साल में वह कार्य किए हैं, जो कांग्रेस 60 साल में भी नहीं कर पाई। इसलिए बीजेपी पर जनता का विश्वास बढ़ा है।
तिरुपति बालाजी मंदिर में गैर-हिंदुओं की सेवा समाप्त करने पर सेल्वन ने कहा कि तिरुपति देवस्थानम बोर्ड का कहना है कि किसी भी धर्म का कोई भी व्यक्ति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए आ सकता है। हालांकि उन्हें देवस्थानम के नियम और कानून के बारे में पूछना चाहिए कि क्या गैर-हिंदू उनकी समिति में हो सकते हैं। हिन्दुओं की एकजुटता पर आरएसएस प्रमुख के बयान पर सेल्वन ने कहा कि मोहन भागवत ने सही कहा है और इस मामले में पीएम मोदी ने भी एक हैं तो सुरक्षित हैं का उल्लेख किया है।

NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
रफ्तार बनी काल, सेना अधिकारी के बेटे की कार हादसे में गई जान
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार