अरविंद केजरीवाल प्रवेश वर्मा से 386 वोटों से आगे, आतिशी रमेश बिधूड़ी से 1,342 वोटों से पीछे
दिल्ली। दिल्ली में मतगणना शुरू होने के साथ ही रुझान भी सामने आने लगे हैं। चुनाव नतीजों में सभी की नजर दिल्ली की हॉट सीटों पर है। नई दिल्ली में केजरीवाल जीतेंगे या प्रवेश वर्मा इस पर सभी की नजरें है। शुरुआती रुझानों में BJP काफी आगे चलती दिख रही है। अभी तक BJP 43 सीटों पर AAP 26, तो कांग्रेस 1 सीट पर आगे चल रही है। नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा को पीछे छोड़ दिया है। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया भी आगे हो गए हैं। वहीं, सीएम आतिशी कालकाजी सीट से पीछे चल रही हैं।
कैलाश गहलोत आगे
बिजवासन से BJP के कैलाश गहलोत आगे चल रहे हैं। गहलोत AAP छोड़कर BJP में आए हैं। रिठाला विधानसभा सीट से BJP के कुलवंत राणा आगे चल रहे हैं। वहीं, AAP के महेंद्र गोयल पीछे चल रहे हैं। AAP विधायक के साथ चुनाव से पहले मारपीट का मामला भी सामने आया था।

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत