UAE में रमजान के लिए नया वर्किंग शेड्यूल, शुक्रवार को सिर्फ 3 घंटे काम
रमजान का पवित्र महीने 1 मार्च से शुरू होने जा रहा है. पूरी दुनिया में इसको लेकर तैयारियां जारी हैं. इस पूरे महीने के दौरान मुसलमान रोजा (उपवास) रखते हैं, जिसमें वह करीब 13 से 14 घंटे बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं. UAE की सरकार ने इस मौके पर नौकरीपेशा लोगों के लिए खास कदम उठाया है.
सोमवार को पोस्ट किए गए एक बयान में मंत्रालय ने कहा, “अपने काम की ज़रूरतों और प्रकृति के मुताबिक कंपनियां रमजान के दौरान काम के घंटो को कम कर सकती हैं.” UAE सरकार के बयान के मुताबिक UAE में रमजानों के दौरान 8 घंटे के शिफ्ट न होकर सिर्फ 5 से 3 घंटे की ही रहेगी. रमजान में शुक्रवार के दिन शिफ्ट 9 बजे से 12 बजे तक होगी और बाकी दिन 9 बजे से 2:30 PM तक काम किया जाएगा.
70 फीसद स्टाफ को दे सकते हैं वर्क फ्रॉम होम
UAE सरकार ने कंपनियों को अपने 70 फीसद स्टाफ को वर्क फ्रॉम होम देने की भी इजाजत दी है. ये सभी रियायतें देने के पीछे सरकार का मकसद रमजान के दौरान कर्मचारियों की प्रोडक्टिविटी और हेल्थ का ध्यान रखना है.
UAE के अलावा सऊदी, कतर आदि ने भी ऐसे ही कदम उठाए हैं. सऊदी अरब में 10 बजे से 3 बजे तक ही दफ्तरों में काम होगा, वहीं भारत में भी कुछ राज्य सरकारों ने मुस्लिम कर्मचारियों के लिए काम के घंटों में कटौती की है.
UAE में कितने घंटे का रोजा
UAE में इस साल लगभग 13 से 14 घंटो का रोजा होगा. जिसमें रोजदार मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए और पिए रहते हैं. रमजान के दौरान मुसलमान नमाज, तरावीह और कुरान भी पाबंदी से पड़ते हैं और इस दौरान वह हर गलत काम से बचने की कोशिश करते हैं.

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह