थालापति विजय ने डीएमके और बीजेपी का उड़ाया मजाक, कहा- भाषा को लेके 'बच्चों की तरह लड़ रही हैं'
फिल्म अभिनेता और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पार्टी के प्रमुख थलपति विजय ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी और तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी डीएमके (DMK) का मजाक उड़ाया। विजय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हैशटैग विवाद शुरू करने के लिए दोनों पार्टियों पर निशाना साधा है। विजय ने कहा है कि बीजेपी और डीएमके भाषा विवाद जैसे गंभीर मुद्दे को महत्वहीन बना रहे हैं।
थलपति विजय ने क्या कहा?
टीवीके की पहली वर्षगांठ का जश्न बुधवार को चेन्नई के पास मामल्लापुरम में मनाया गया। इस दौरान विजय ने कहा कि त्रिभाषा नीति बीजेपी ने डीएमके के 'गेट आउट मोदी' का जवाब 'गेट आउट स्टालिन' से दिया। ठीक वैसे ही जैसे एलकेजी और यूकेजी के बच्चे लड़ते हैं। विजय ने कहा- "फंड देना केंद्र का कर्तव्य है और फंड प्राप्त करना राज्य का अधिकार है। लेकिन हमारे राजनीतिक और वैचारिक दोनों दुश्मन सोशल मीडिया पर हैशटैग के साथ खेल रहे हैं। यहां क्या हो रहा है? दोनों लड़ने का नाटक कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि हम इस पर यकीन करें?"
हम सभी भाषाओं का सम्मान करते हैं- विजय
अभिनेता विजय ने कार्यक्रम में कहा कि उनकी पार्टी सभी भाषाओं का सम्मान करती है। हालांकि, वह किसी अन्य भाषा के लिए अपना स्वाभिमान नहीं छोड़ेगी। रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए विजय ने कहा- "कोई भी व्यक्ति कोई भी भाषा सीख सकता है, लेकिन सहकारी संघवाद और राज्य की स्वायत्तता का उल्लंघन करना और किसी अन्य भाषा को थोपकर और राजनीतिक रूप से लागू करके राज्य की भाषा पर सवाल उठाना अस्वीकार्य है।"
अन्नामलाई ने विजय पर निशाना साधा
दूसरी ओर, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने त्रिभाषा नीति के खिलाफ डीएमके में शामिल होने पर थलपति विजय पर निशाना साधा है। अन्नामलाई ने कोयंबटूर में कहा- "कोई भी भाषा नहीं थोप रहा है। आप (विजय) जो कहते हैं, उसका पालन करते हैं, झूठ नहीं बोलते।"

प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा