शिवानी और अभिरा की वापसी से पोद्दार हाउस में आ गया भूचाल
मुंबई । छोटे परदे का लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है में लगातार नए मोड आ रहे हैं। इस वजह से पोददार हाउस में हंगामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां पोद्दार हाउस में शिवानी और अभिरा की वापसी से भूचाल आ गया है तो वहीं दूसरी ओर अरमान और अभिरा के रिश्ते में एक बार फिर से प्यार की वापसी हो गई है।
उधर गोयनका हाउस में अभीर और कियारा की शादी के बाद बड़ा हंगामा देखने को मिल रहा है। अपकमिंग एपिसोड में क्या नया हंगामा होने वाला है। ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि विद्या शिवानी से पोद्दार हाउस छोड़ने के लिए कहेगी। वह कहेगी कि अरमान के पास उसका परिवार है और उसे शिवानी की कोई जरूरत नहीं है। विद्या, कावेरी और शिवानी की बाते अभिरा सुन लेगी, हालांकि उसके कानों में हेडफोन होंगे, जिसकी वजह से उसे कुछ समझ में नहीं आएगा। अभिरा कावेरी और विद्या से पूछेगी कि वह क्या कह रही थी, जिसके बाद कावेरी अभिरा को अपनी लिमिट में रहने की बात कहेगी। वहीं ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रूही अभीर को समझाने की कोशिश करेगी और कहेगी कि वह कियारा के साथ अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश करे। उधर रोहित कियारा को पोद्दार हाउस में डिनर के लिए इनवाइट करेगा। ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि अभिरा शिवानी को प्यार से सुलाने की कोशिश करेगी।
वहीं शिवानी विद्या और कावेरी के बारे में सोचकर परेशान हो जाएगी और उसे पैनिक अटैक आ जाएगा। अभिरा शिवानी को कहेगी कि जब वह पोद्दार हाउस आएगी तो कावेरी उसे भी पसंद नहीं करती थी। अभिरा शिवानी को टेंशन ना लेने की सलाह देगी। उधर अरमान विद्या को सांत्वना देने की कोशिश करेगा, विद्या अपना अल्टीमेटम वापस ले लेगा, जिससे अरमान काफी खुश हो जाएगा। उधर शिवानी घर से बाहर जाने के लिए सामान पैक करेगी, जिस पर कावेरी कहेगी कि शिवानी ने बिल्कुल सही फैसला लिया है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह
संतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP