हर प्रमुख मार्ग पर होंगे प्रवेश द्वार, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान
भोपाल: अगर आप राजधानी भोपाल आ रहे हैं तो आप जिस भी रास्ते से प्रवेश करें, अगर शहर की हर सीमा के बाहर बने स्वागत द्वारों से आपका स्वागत हो तो हैरान मत होइए. दरअसल बड़े शहरों की तर्ज पर भोपाल शहर भी चारों तरफ से भव्य द्वारों से सजेगा. सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है कि भोपाल के सभी प्रमुख मार्गों पर भव्य द्वार बनाए जाएंगे और इनका नाम महापुरुषों और महान शासकों के नाम पर रखा जाएगा। इन प्रवेश द्वारों पर जहां आने वाले लोगों के स्वागत के लिए नारे लिखे जाएंगे, वहीं सीमा से बाहर जाने वाले लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया जाएगा।
शहीद विवेक सिंह तोमर के सम्मान में विवेक द्वार
सियाचिन की चोटी पर एमपी के बेटे शहीद विवेक सिंह तोमर के सम्मान में विवेक द्वार बनाए जाने के बाद अब सीएम मोहन यादव ने भी बड़ी घोषणा की है. सीएम ने कहा है कि जल्द ही मध्य प्रदेश की राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों पर भव्य द्वार बनाए जाएंगे. साथ ही इन द्वारों का नाम प्रदेश के इतिहास को समृद्ध करने वाले महान शासकों के नाम पर रखा जाएगा। प्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से है। हमारी सरकार ने तय किया है कि राजधानी के सभी प्रमुख मार्गों पर महापुरुषों और महान शासकों के नाम पर ये द्वार बनाए जाएंगे, ताकि लोगों तक गौरवशाली अतीत की जानकारी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन भव्य द्वारों का नाम राजा भोज जैसे शासकों और विक्रमादित्य जैसे सम्राटों के साथ ही मध्य प्रदेश और देश को गौरवान्वित करने वाले महान शासकों और महापुरुषों के नाम पर रखा जाएगा।

राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण