प्रधानमंत्री ली कियांग के ड्राफ्ट बजट में चीन का 1.7 खरब युआन रक्षा खर्च तय
बीजिंग। चीन ने बुधवार (05 मार्च) को अपना रक्षा बजट पेश किया। पड़ोसी मुल्क ने एक बार फिर अपने रक्षा बजट में बढ़ोतरी करने का एलान किया है। ड्रैगन ने रक्षा खर्च के लिए 249 अरब डॉलर का बजट रखा है। यह पिछले साल के बजट की तुलना में 7.2 प्रतिशत अधिक है।
सैन्य ताकत बढ़ाने पर चीन का जोर
चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग के सामने पेश किए गए ड्राफ्ट बजट में इस साल चीन का रक्षा बजट 1.7 खरब युआन (249 अरब डॉलर) तय किया है। चीन अपनी सेना की ताकत बढ़ाने और अपने सैन्य हथियारों को एडवांस बनाने के लिए काफी पैसे खर्च कर रहा है। चीन की ओर से मंगलवार को कहा गया था कि शांति और संप्रभुता के लिए ताकत जरूरी है।
अमेरिका को हर मोर्चे पर चीन चुनौती देना चाहता है। बता दें कि भारत के मुकाबले चीन का सैन्य बजट तीन गुना है। हाल ही में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया था। वित्त मंत्री ने 75 अरब डॉलर सैन्य खर्च के लिए आवंटित किए थे।
टैरिफ वॉर पर चीन ने जताई चिंता
चीन ने अमेरिका के साथ बढ़ते व्यापार युद्ध के बीच इस वर्ष के लगभग 5% विकास लक्ष्य रखा है। चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग ने व्यापार युद्ध पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के टैरिफ लगाने के फैसले से हमारी अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है, लेकिन हम अमेरिका का चुनौतियों का सामने करने के लिए तैयार हैं।
बता दें कि अमेरिका ने चीन से आयातित सामानों पर 20 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। वहीं, चीन ने भी अमेरिका पर 10 और 15 प्रतिशत टैरिफ लगाने का एलान किया है। चीनी सरकार ने अमेरिका के एग्रीकल्चर प्रोडक्ट्स जैसे सोया, गेहूं, मक्का, कपास पर 15% और पोर्क, बीफ, समुद्री खाद्य पदार्थ, फल, सब्जियां और डेयरी उत्पादों पर 10% बढ़ाने का फैसला किया है।

NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
रफ्तार बनी काल, सेना अधिकारी के बेटे की कार हादसे में गई जान
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार