उत्तर प्रदेश: फतेहपुर में लापता महिला 2 साल बाद थाने पहुंची, पुलिस ने मामले की शुरू की जांच
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब 2 साल पहले लापता हुई महिला अचानक सोमवार की शाम थाने पहुंची और बोली "साहब मैं जिंदा हूं"। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, कोर्ट के आदेश पर अपहरण के बाद महिला की हत्या का 5 लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
अचानक महिला को थाने में देख हड़कंप मच गया
जानकारी के मुताबिक, किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले ईंट भट्ठा मजदूर की पत्नी करीब दो साल पहले लापता हो गई थी। इस मामले में महिला के पति ने गांव के फकुली यादव और उसके भाई दीपू यादव, चेला यादव के साथ गांव के ही सुनील आरख और भौनापुर निवासी शिव बालक पर आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। बताया कि उसकी पत्नी को अपहरण कर उक्त लोगों ने हत्या कर दी है। सुनवाई न होने पर युवक ने न्यायालय की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में उक्त आरोपियों पर बीते 30 दिसंबर को महिला का अपहरण कर हत्या का केस दर्ज किया था। मामले की जांच चल ही रही थी कि सोमवार की देर शाम अचानक महिला थाने पहुंची और बोली "साहब मैं जिंदा हूं"। यह सुनते ही थाना पुलिस में हड़कंप मच गया।
बयान दर्ज करने के बाद मेडिकल के लिए भेजा
इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को बुलाकर बयान दर्ज कराए। साथ ही महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के अलावा अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला जीवित है, अब मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

NEET विवाद पर बिहार बंद: पटना से सीवान तक प्रदर्शन, कई जगह यातायात प्रभावित
Renewable Energy पर बड़ा दांव, 30 जुलाई से खुलेगा Juniper Green Energy का IPO
रथ यात्रा हादसे के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच जारी
भीषण विस्फोट के बाद मचा कोहराम, पटाखा फैक्टरी हादसे के पीछे क्या है वजह?
टंट्या भील चौराहे पर आंदोलन जारी, प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन की पैनी निगाह
चाणक्यपुरी थाने में FIR, पीयूष गोयल के डीपफेक वीडियो मामले ने पकड़ा तूल
स्वाइन फ्लू से जूझ रहीं शबाना आजमी, विरोध प्रदर्शन में शामिल न होने की बताई वजह
सैलरी भुगतान में गड़बड़ी उजागर, नगर निगम के दो कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई
रफ्तार बनी काल, सेना अधिकारी के बेटे की कार हादसे में गई जान
निवेशकों के लिए बड़ा मौका, Manipal Health से Juniper Green तक कई IPO खुलने को तैयार