दिल्ली के ब्रह्मपुरी में मस्जिद के विस्तार को लेकर हिंदू परिवारों में तनाव, पुलिस ने निर्माण रोका
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे दो समुदाय के बीच तनाव बढ़ गया है. दरअसल दिल्ली के ब्रह्मपुरी इलाके में हिंदू परिवारों ने घरों के बाहर एक ऐसा पोस्टर लगाया है जिससे आसपास के माहौल में निराशा साफ देखी जा सकती है. दरअसल ब्रह्मपुरी इलाके में हिंदू परिवारों ने घरों के आगे पोस्टर लगाया है इसमें लिखा है मकान बिकाऊ है. वहां रहने वाले लोगों का आरोप है कि उनकी गली में एक मस्जिद का विस्तार कर निर्माण किया जा रहा है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुरी के गली नंबर 12 के घरों के बाहर यह पोस्टर्स लगे हैं. इन मकानों में रहने वाली महिलाओं ने बातचीत में बताया कि उनकी गली 12 नंबर में अल मतीन मस्जिद का दूसरा हिस्सा बनाया जा रहा है. उसी के पास में शिव मंदिर है जिसमें हिंदू परिवार पूजा और कीर्तन करते हैं. लेकिन अगर मस्जिद का गेट शिव मंदिर की तरफ खुलेगा तो दोनों पक्षों के लोगों को परेशानी होगी.

कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई
मुख्यमंत्री आज निवाड़ी में देंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
ई-मोबिलिटी की ओर भोपाल का बड़ा कदम, 10 नई ई-बसें सोमवार से शुरू
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देना चाहते थे! छात्र आंदोलन पर बीजेपी नेता का बड़ा खुलासा
टैंक में जहरीली गैस से मची त्रासदी, ग्रेटर नोएडा में दो लोगों की मौत