दिल्ली के चाणक्यपुरी में IFS अफसर जितेंद्र रावत ने डिप्रेशन में आकर की खुदकुशी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. चाणक्यपुरी इलाके में एक आईएफएस अफसर ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली है. इस IFS अफसर का नाम जितेंद्र रावत है. जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र काफी दिनों से डिप्रेशन में थे. सुबह 6 बजे उन्होंने खुदकुशी कर ली. जितेंद्र चाणक्यपुरी में MEA की रेसिडेंशियल सोसायटी में फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे. घर में सिर्फ मां थीं. पत्नी और 2 बच्चे देहरादून रहते हैं. डिप्रेशन में थे, इलाज चल रहा था.
मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए. फिलहाल यही पता चला है कि अधिकारी पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था. इससे ज्यादा और जानकारी हासिल नहीं हो पाई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.
अधिकारी को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. चाणक्यपुरी में राजनयिक मिशनों और सरकारी आवास कई सारे हैं. IFS भारत के विदेश मंत्रालय के तहत आने वाला राजनयिक सेवा है. अधिकारी किस वजह से डिप्रेशन में था, ये भी पुलिस पता लगा रही है.
घटना पर पुलिस ने क्या बताया?
सुसाइड की इस घटना पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चाणक्यपुरी इलाके में एक भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान 35 से 40 साल के जितेंद्र रावत के रूप में हुई है. हमने मामले की जांच शुरू कर दी है. किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है. सूत्रों ने बताया कि वह पहली मंजिल पर रह रहे थे और चौथी मंजिल पर जाकर कूद गए.

बाघ सप्ताह के अंतर्गत वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में पॉम पेंटिग प्रतियोगिता का आयोजन
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग
जौहर यूनिवर्सिटी को राहत, ध्वस्तीकरण आदेश पर रोक से टली कार्रवाई
पेपर लीक पर संसद में होगी बहस? सरकार-विपक्ष के बीच बनी सहमति के संकेत