क्या गर्भवती महिलाएं कोल्ड ड्रिंक पी सकती हैं? जानें डॉक्टर की सलाह
प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान में काफी सावधानी बरतनी चाहिए. भोजन को लेकर की गई हल्की सी भी लापरवाही महिला की सेहत को बिगाड़ सकती है. प्रेगनेंसी में डॉक्टर महिलाओं को कई चीजों को न खाने- पीने की सलाह देते हैं. क्योंकि स्वास्थ्य के बिगड़ने का रिस्क होता है, लेकिन क्या गर्भावस्था में महिलाएं कोल्ड ड्रिंक पी सकती हैं? क्या इससे शरीर को कोई नुकसान होता है. कोल्ड ड्रिंक से क्या शुगर लेवल बढ़ सकता है? ऐसे कई सवालों का जवाब एक्सपर्ट से जानते हैं.
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में महिला रोग विभाग में डॉ. सलोनी चड्ढा बताती हैं कि गर्भवती महिलाओं को कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना चाहिए. इसका कारण यह है किकोल्ड ड्रिंक में चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो डायबिटीज के खतरे को बढ़ा सकती है. कुछ कोल्ड ड्रिंक्स में कैफीन होता है, इससे महिला को नींद संबंधी परेशानी हो सकती है. कोल्ड ड्रिंक में आर्टिफिशियल स्वीटनर्स होते हैं, यह भी डायबिटीज का रिस्क बढ़ा सकते हैं. हालांकि महीने में कभी एक बार इसको पी सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ न हो. अगर शुगर बढ़ा हुआ है तो कोल्ड ड्रिंक आपको नुकसान कर सकती है.
प्रेगनेंसी में कैसे हो खानपान
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर के लिए फोलिक एसिड और आयरन काफी जरूरी है. इसके लिए दवाएं तो आती ही हैं, लेकिन खानपान का भी खास ध्यान रखना होता है. इसके अलावा डाइट में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन अच्छी मात्रा में होना चाहिए. इसके लिए खानपान में ताजे फल और सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और फलियां और दूध – दही को जरूर शामिल करना चाहिए. ये चीजें प्रोटीन- विटामिन और कैल्शियम से भरपूर होती हैं. अगर महिलाएं प्रेगनेंसी में अच्छी मात्रा में इनको खाती हैं तो मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं.
प्रेगनेंसी के दौरान क्या न करें
प्रेगनेंसी के दौरान हैवी वर्कआउट से बचें. शराब, सिगरेट और शराब का सेवन न करें. फास्ट फूड न खाएं और अगर लगातार बुखार, उल्टी, सिर में दर्द जैसे लक्षण दिख रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लें. इस मामले में लापरवाही न करें

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक