कानपुर में रेस्टोरेंट में ऑर्डर में देरी पर ग्राहकों ने चुराए चिमटा और बेलन
लोग जब भी कभी बाहर रेस्टोरेंट में खाना खाने जाते हैं तो कई बार ऐसा होता है कि ऑर्डर आने में देरी हो जाती है. उसके लिए लोग या तो इंतजार करते हैं या फिर ज्यादा देर होने पर वेटर या मैनेजर से शिकायत भी करते हैं. हालांकि, कानपुर में तो गजब ही हाल हो गया. यहां रेस्टोरेंट में खाने आए ग्राहकों ने ऑर्डर में देरी होने पर चोरी कर ली और चोरी भी किस चीज की, चिमटा और बेलन. सीसीटीवी में घटना देखकर रेस्टोरेंट मालिक भी हैरान रह गया.
कानपुर का पी रोड व्यापारिक क्षेत्र है. यहां पर हर सामान की सैकड़ों दुकानें हैं और काफी मात्रा में ग्राहक यहां खरीददारी करने आते हैं. यहां पर स्थित भुक्कड़ रेस्टोरेंट में तीन ग्राहक खाना खाने आए थे. उन्होंने वेटर को कबाब, डोसा और चाउमीन का ऑर्डर दिया. इसके बाद उन्होंने कोल्ड ड्रिंक भी ली.
कबाब और डोसा तो उन्होंने खा लिया लेकिन चाउमीन मिलने में देरी हो रही थी. रेस्टोरेंट के मालिक के अनुसार जब चाउमीन मिलने में देरी हुई तो तीनों ग्राहक काउंटर पर गए और जो खाया था उसका पैसा देकर चले गए.
थोड़ी देर बाद किचेन वालों ने बताया कि चिमटा और बेलन नहीं मिल रहा है. इस पर रेस्टोरेंट मालिक ने अपने स्टाफ पर गुस्सा किया कि वो लोग सामान ठीक से नहीं रखते है. इसके बाद बेलन और चिमटे की खोज शुरू हुई लेकिन रात तक दोनों सामान नहीं मिला. रात को रेस्टोरेंट मालिक ने अपना सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो चौंकाने वाली बात सामने आई.
वही तीन ग्राहकों में से दो लोगों ने जाते समय चिमटा और बेलन चुरा लिया था. पूरी घटना सीसीटीवी में साफ तौर पर कैद हो गई थी. पूरी घटना देखने के बाद किसी की समझ में नहीं आया कि आखिर यह काम करके उनको क्या मिलने वाला है. रेस्टोरेंट मालिक के अनुसार तीनों अच्छे कपड़े पहने हुए थे और अच्छे घर के लग रहे थे. इसके बावजूद उन्होंने ऐसी हरकत कर दी.

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक