दहेज की मांग और शारीरिक शोषण: गाजीपुर में विवाहिता ने पुलिस से की शिकायत
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक महिला ने अपने पति, जेठ सहित कुल 10 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का आरोप है कि पति उसे छोड़कर भाभी के साथ रिलेशन में है. जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट हुई. वहीं, पति के बड़े भाई ने भी उसके साथ अश्लील हरकत की. उसे घर से भी निकाल दिया गया है. ससुराल वाले उससे कार, कैश और भैंस की डिमांड कर रहे हैं.
मामला सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का है. यहां की एक युवती की शादी 25 मई 2021 को को हुई थी. आरोप है कि युवती के परिवार के लोगों ने दहेज के रूप में कैश, जेवरात सहित अन्य सामान भी दिए थे. लेकिन शादी के बाद भी ससुराल के लोगों का दिए हुए दहेज से मन नहीं भर रहा था. इसके चलते विवाहिता को आए दिन परिवार के सभी सदस्यों के द्वारा ताना दिया जाता था.
शादी में कार और भैंस की डिमांड
युवती का पति नेवी में काम करता है. ससुरालवाले शादी में चार पहिया गाड़ी, भैंस और गाय की डिमांड कर रहे थे. लेकिन ये सब नहीं मिला था. शादी के बाद भी इसकी डिमांड होती रही. आए दिन दहेज को लेकर युवती के साथ गाली गलौज और मारपीट की जाती थी. युवती ने मायके वालों से ये सारी बातें बताई.
भाभी के साथ अवैध संबंध
युवती का आरोप है कि उसने अपने पति को भाभी के साथ उसके कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में कई बार देखा है. इसकी शिकायत करने पर उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद वह अपने मायके चली आई थी. लोगों के समझाने बुझाने पर फरवरी 2024 में वह विदा होकर ससुराल गई. तब पति के बड़े भाई ने कमरे में उसके साथ अश्लील हरकत की. विरोध करने पर मारपीट भी की. उसके सारे जेवरात, कपड़े छीनकर उसे घर से निकाल दिया गया. इसके बाद वह किसी तरह अपने मायके पहुंची.
पुलिस ने दर्ज किया केस
पीड़िता ने महिला प्रकोष्ठ में जनवरी 2025 में इसकी शिकायत की थी. लेकिन उसके आवेदन पर कोई कार्रवाई जब नहीं हुई, तब उसने ससुराल पक्ष के पति सहित 10 लोगों पर धारा 498 ए, 323 ,504 ,354 के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत धारा 3 और धारा 4 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश