सीतापुर कोर्ट ने कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को दी जमानत, जेल से बाहर आए
उत्तर प्रदेश के सीतापुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की कोर्ट ने बीएनएस की धारा 69 के तहत दर्ज एक मामले में कांग्रेस सांसद राकेश राठौर को जमानत दे दी, जिसके बाद वह बुधवार सुबह जेल से बाहर आ गए. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मांग की कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो उन्हे सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए.
कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने कहा, ‘अगर मैंने कुछ गलत किया है, तो मैं अपने लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करता हूं. यह मेरे लिए प्रायश्चित का समय था. जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा. मैं इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहता था. मुझे पार्टी से पूरा समर्थन मिला है.’
कांग्रेस सांसद पर बीएनएस की धारा 64 और 69 के तहत रेप का आरोप है. धारा 64 रेप के लिए सजा से संबंधित है, जबकि धारा 69 धोखे से यौन संबंध बनाने से संबंधित है. हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कांग्रेस सांसद को बीएनएस की धारा 64 के तहत दर्ज रेप के मामले में 11 मार्च को जमानत दे दी थी.
पीड़िता ने कांग्रेस सांसद पर क्या लगाए थे आरोप?
आरोपी कांग्रेस सांसद ने हाई कोर्ट बेंच के सामने दलील दी थी कि उसे राजनीतिक कारणों से झूठा फंसाया गया था और उनके खिलाफ कथित तौर पर घटना के चार साल बाद एफआईआर दर्ज की गई. राठौर के खिलाफ एफआईआर पीड़िता ने दर्ज कराई थी, जिसने 18 जनवरी, 2025 को कोतवाली थाने में रेप, आपराधिक धमकी और गलत तरीके से बंधक बनाने का आरोप लगाया था. महिला ने दावा किया कि आरोपी ने पार्टी की जिला इकाई में उसे पद देकर विश्वास जीतने के लिए अपने पद का इस्तेमाल किया.
पुलिस ने चार्जशीट में बीएनएस की धारा 69 के तहत आरोप बाद में जोड़े थे इसलिए राठौर को इस मामले में पहले जमानत नहीं मिल सकी. पुलिस और अभियोजन अधिकारियों ने बताया कि राठौर को 30 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह सीतापुर जिला जेल में बंद थे. सीतापुर पुलिस ने उन्हें उनके घर से उस समय गिरफ्तार किया जब वह आरोपों पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश