भारत ने बिना जंग लड़े बांग्लादेश और पाकिस्तान को किया कमजोर, 48 घंटे में कूटनीतिक दबाव
पाकिस्तान और बांग्लादेश पर बीते 48 घंटे भारी पड़े हैं. पहले चोट बांग्लादेश को पहुंची थी उसके बाद पाकिस्तान को. ये चोट किसी और ने नहीं बल्कि भारत ने पहुंचाई है और वो भी बिना जंग लड़े. दरअसल, भारत ने पहले अमेरिका के जरिए बांग्लादेश को मैसेज दिया और फिर नीदरलैंड के जरिए पाकिस्तान को. अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने भारत की जमीन से बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया. गबार्ड के इस बयान से बांग्लादेश को मिर्ची लगी. वहीं, भारत दौरे पर आए नीदरलैंड के रक्षा मंत्री रुबेन बर्केलमैन्स से राजनाथ सिंह ने कहा कि नीदरलैंड पाकिस्तान को हथियार देना बंद करे. राजनाथ की इस अपील को नीदरलैंड मान लेता है तो पाकिस्तान का नुकसान होना तय है.
तुलसी गबार्ड ने क्या कहा था?
तुलसी गबार्ड भारत दौरे पर आई थीं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि हिंदुओं, बौद्धों, ईसाइयों जैसे अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों का लंबे समय से उत्पीड़न, हत्या और दुर्व्यवहार अमेरिकी सरकार और राष्ट्रपति ट्रंप तथा उनके प्रशासन के लिए चिंता का विषय रहा है. गबार्ड ने बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का आरोप लगाया और कहा कि देश में इस्लामवादी खिलाफत के साथ शासन करने की विचारधारा और उद्देश्य में इस्लामी आतंकवादियों का खतरा निहित है. उनकी इस टिप्पणी को बांग्लादेश ने निराधार बताया. मुख्य सलाहकार के कार्यालय ने कहा, इसने पूरे देश की गलत छवि पेश की है. कार्यालय ने कहा कि भारतीय टीवी चैनल में गबार्ड का बयान बांग्लादेश की छवि और प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाला है.
राजनाथ और नीदरलैंड के रक्षा की मुलाकात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को नीदरलैंड के अपने समकक्ष रूबेन बर्केलमैन्स से मुलाकात की. राजनाथ ने इस दौरान अपील की कि नीदरलैंड की कंपनियां पाकिस्तान को हथियार, मंच या तकनीक उपलब्ध न कराएं. बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने पिछले कई दशकों से पाकिस्तान से उत्पन्न सीमापार आतंकवाद पर चिंता व्यक्त की, जिसके कारण भारत को नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने बर्केलमैन्स से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि नीदरलैंड की कंपनियां पाकिस्तान को हथियार, मंच या प्रौद्योगिकी उपलब्ध न कराएं. राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को मंच या प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराना क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए हानिकारक है.

सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश