छत्तीसगढ़ के कोरबा में जोगी पाली कनकी जंगल में लगी भीषण आग, कई गांव प्रभावित
कोरबा के जोगी पाली कनकी जंगल में भीषण आग लग गई। रात भर धू-धू कर जंगल जलता रहा। लेकिन आग पर काबू नहीं पा जा सका। आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर जंगल में फैल गई। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया था कि लपटे अलग से दिख रही थी।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत जोगी पाली के ग्रामीणों द्वारा वन कर्मियों को आग लगने की सूचना दी गई। लेकिन वहां कोई भी वनकर्मी या वन अमला आग पर काबू पाने की कोशिश करता नहीं दिखाई दिया। जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित नजर आए। इस आगजनी की घटना में कनकी, जोगी जंगल के अलावा आसपास कई गांव के जंगल आग की चपेट में आए हैं।
ग्रामीणों को संदेह है कि किसी आसामाजिक तत्व ने जंगल में आग लगाइ होगी। गांव से लगे जंगल में आसपास लोग शराब खोरी भी करते हैं। जिसके चलते असामाजिक तत्व इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं। इस जंगल में हर वर्ष गर्मी के मौसम में आगजनी की घटना सामने आती है।
कई छोटे-बड़े पेड़ आग की चपेट में आते हैं। वही जंगली जीव जंतु को भी काफी नुकसान होता है। ऐसे में वन विभाग को अलर्ट रहने की जरूरत है। जंगल में इस तरह की आगजनी की घटना के बाद जंगली जीव जंतु भोजन की तलाश में जंगल से भटक कर गांव की तरफ आते हैं।
जिसके चलते कई बार वह शिकार भी हो जाते हैं। कुछ दिनों पहले ही इसी क्षेत्र में एक शीतल जंगल से भटक कर गांव में आ गया था। इसके बाद कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया था। जहां ग्रामीणों की मदद से शीतल को बांधकर रखा गया था। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी। जहां पशु चिकित्सक को बुलाकर इलाज कराया गया था।

अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
निवाड़ी में विकास का नया अध्याय आरंभ हो रहा है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
संसद में हंगामा: हर मिनट ढाई लाख, जनता के करोड़ों स्वाहा!