मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर चिकित्सक डॉ. शर्मा को एयर एंबुलेंस से उपचार के लिए भेजा चेन्नई
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि एम्स, भोपाल में प्राध्यापक के पद पर पदस्थ प्रो. (डॉ.) जेपी शर्मा को गंभीर अवस्था में हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान अंतर्गत 'पीएमश्री एयर एंबुलेंस सेवा' के माध्यम से चेन्नई भेजा जा रहा है। वे अति गंभीर स्थिति में कन्जेस्टिव कॉर्डियक फेलियर से पीड़ित हैं, जिसमें हार्ट ट्रांसप्लांट ही अंतिम विकल्प होता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि डॉ. शर्मा की गंभीर स्थिति संज्ञान में आते ही, तत्काल प्रभाव से उन्हें भोपाल से चेन्नई भिजवाने के लिए 'पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा' उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की सेवा के लिए राज्य सरकार तत्पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 'पीएमश्री एयर एम्बुलेंस सेवा' ऐसी गंभीर स्थितियों में देवदूत सिद्ध हो रही है। गंभीर मरीजों के लिए यह सेवा संकट मोचक बन रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से डॉ. शर्मा के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी