'गदर 2' के बाद फिर दिखेगा सनी देओल का एक्शन अवतार, फिल्म 'जाट' पर फैंस की नजरें
Sunny Deol: सनी देओल अगले महीने अपनी फिल्म जाट से बॉक्स ऑफिस हिलाने के लिए तैयार हैं. उनकी इस फिल्म का फैंस को लंबे वक्त से इंतज़ार है. अब सनी देओल ने अपनी इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज़ कर दिया है. ट्रेलर में सनी देओल मासी अवतार में दिखाई दे रहे हैं. सनी की जाट को रिलीज होने में अभी करीब 16 दिन हैं, लेकिन वो काफी दिनों से फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. सोमवार को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया.
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी देओल के अलावा रणदीप हुड्डा और विनीत कुमाक सिंह जैसे सितारे भी मौजूद रहे. फिल्म के निर्देशक गोपीचंद मलिनेनी और प्रोड्यूसर भी वहां दिखाई दिए. ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई के पीवीआर जुहू में एक प्रेस मीट रखा गया था. दोपहर 12.34 बजे फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया. हालांकि ये प्रमोशन का सिलसिला यहीं नहीं थमने वाला.
सनी देओल करेंगे 1200 KM का सफर
फिल्म का ट्रेलर भले ही मुंबई में जारी किया गया, लेकिन सोमवार को यानी आज ही सनी देओल जयपुर भी पहुंचने वाले हैं. जाट को प्रोड्यूस कर रहे मैत्री मूवी मेकर्स ने बताया है कि शाम को 7 बजे जयपुर के राजमंदिर सिनेमा में वो फैंस के साथ फिल्म को सेलिब्रेट करने वाले हैं. यानी इस सेलिब्रेशन के लिए सनी देओल मुंबई से करीब 1200 किलोमीटर दूर जयपुर जाएंगे और वहां फैंस के साथ फिल्म को सेलिब्रेट करेंगे.
फिल्म का ट्रेलर है शानदार
सनी देओल की जाट का ट्रेलर बेहद ही शानदार है. ट्रेलर का पहला सीन ही आपको इस फिल्म को देखने पर मजबूर कर देने वाला है. सनी का मासी डायलॉग और एक्शन अवतार उनके फैंस को एक्साइटेड करने के लिए काफी है. साथ ही इसमें विलेन की भूमिका निभा रहे रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह का रोल भी दमदार लग रहा है. ट्रेलर में कुछ दमदार डायलॉग भी सुनने को मिले हैं.

शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा