कटघोरा में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा: कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक महिला की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार महिला किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी करती थी। आज सुबह महिला की लाश घर के पीछे बगीचे में मिली, जबकि घर का पिछला दरवाजा खुला था। महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।घटना स्थल के पास और घर के दरवाजे पर खून से सनी ईंट भी मिली है, जिससे यह मामला और संदिग्ध हो रहा है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए कटघोरा थाना पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एडिशनल एसपी कटघोरा नितीश कुमार ठाकुर ने बताया कि दुर्गा मंदिर के सामने लता नेताम नाम की महिला रहती थी, जिसकी हत्या की गई है. वह किराए के मकान में रहती थी। घटना कल शाम की है और पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली थी। डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान