प्रदेश में बारिश के आसार नहीं, अगले पांच दिन में बड़ा दिन और रात का तापमान
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार से मौसम साफ होने लगेगा और अगले तीन-चार दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ने की संभावना है। सोमवार को रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम रहा। वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार 25 मार्च को रायपुर में दिन का तापमान 37 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।
प्रदेश में बारिश से तापमान में गिरावट
छत्तीसगढ़ के आसपास बने मौसमी सिस्टम कमजोर पड़ रहे हैं, जिसका असर राजधानी में भी दिख रहा है। पिछले 48 घंटों में हल्की बारिश और बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब मौसम साफ होने लगा है। पिछले 24 घंटों में जशपुर जिले के जशपुरनगर में सबसे ज्यादा 53.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य इलाकों में हल्की बारिश हुई। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा, तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार 25 मार्च को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। रायपुर में आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, लेकिन गर्मी बढ़ने की संभावना है। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय करने की सलाह दी गई है। धूप में निकलते समय पानी पीते रहने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड