सितारे जमीन पर' फिल्म के लिए आमिर खान के फैंस को और कितना करना होगा इंतजार?
साल 2022 में रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा के बाद से आमिर खान को किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है, लेकिन लंबे समय से वो अपनी कमबैक की तैयारी कर रहे हैं. वो ‘सितारे जमीन पर’ के नाम से एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब इस फिल्म पर एक अपडेट सामने आया है.
आमिर खान ने पहले ‘सितारे जमीन पर’ को पिछले साल दिसंबर में ही रिलीज करने का फैसला किया था, लेकिन फिर बाद में उन्होंने इस फिल्म को साल 2025 के लिए पोस्टपोन कर दिया था. उसके बाद उन्होंने अब तक इस फिल्म की रिलीज डेट नहीं बताई है. हालांकि, अब ऐसा कहा जा रहा है कि आमिर अपनी इस फिल्म को मई के महीने में रिलीज कर सकते हैं.
कब रिलीज होगी ‘सितारे जमीन पर’?
एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि ऐसी उम्मीद है कि आमिर ‘सितारे जमीन पर’ को 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे. पहले वो जून में इसे रिलीज करने का सोच रहे थे, लेकिन अब उन्हें लगता है कि 30 मई ही सही तारीख है. अब देखना होगा कि खुद आमिर कब सामने आकर अपनी पिक्चर की रिलीज डेट बताते हैं.
‘सितारे जमीन पर’ को आरएस प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. जेनेलिया देशमुख भी इस फिल्म में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म साल 2008 में आई आमिर की ‘तारे जमीन पर’ का सीक्वल है. कुछ समय पहले आमिर ने इस फिल्म पर बात की थी. उन्होंने कहा था, “ये तारे जमीन पर का सीक्वल ही है, पर वो फिल्म आपको रुलाती है, लेकिन ये आपको हंसाएगी.”
‘तारे जमीन पर’ से कितनी अलग ‘सितारे जमीन पर’
उन्होंने ये भी कहा था, “स्टोरी पूरी तरह से अलग होगी. ये तारे जमीन पर का सीक्वल ही है, लेकिन किरदार अलग हैं और सिचुएशन अलग है. जो थीम ‘तारे जमीन पर’ की थी ये उसका सीक्वल है. सोच का सीक्वल है. बल्कि ये इस फिल्म का थाउट मेरे हिसाब से दस कदम है.”

एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा