गाडरवारा सालीचौका में ओवरब्रिज के निर्माण का सांसद ने किया आग्रह रेल मंत्री ने संबंधित निदेशालयों को किया निर्देशित
गाडरवारा सालीचौका में ओवरब्रिज के निर्माण का सांसद ने किया आग्रह
रेल मंत्री ने संबंधित निदेशालयों को किया निर्देशित
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त
जनता की सुविधा के लिए मोदी जी नेतृत्व में केंद्र सरकार गंभीर : सांसद दर्शन सिंह चौधरी
भारत सरकार के रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से लोक सभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने दिनांक 18.03.2025 को पत्र के माध्यम से जिला नरसिंहपुर के गाडरवारा सालीचौका रेलवे फाटक पर ROB का निर्माण शीघ्र पूर्ण किये जाने का आग्रह किया था। जिसकी कार्यवाही को आगे बढ़ते हुए रेल मंत्री ने संबंधित निदेशालयों को निर्देशित कर दिया है। जिसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र क्रमांक MR/A-1503/2025 के माध्यम से दी है। गाडरवारा एवं सालीचौका में रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में रेलवे फाटक बंद होने से लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। फाटक बंद होने पर मरीजों और जरूरतमंद लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। एंबुलेंस को भी रुकना पड़ता है, जिससे मरीजों की जान को खतरा बना रहता है। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि ओवरब्रिज बन जाने के बाद रेलवे फाटक पर यातायात का दबाव कम हो जाएगा। लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और आपातकालीन सेवाओं को भी राहत मिलेगी।

भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड
खंडवा में बड़ा हादसा: ब्रह्मपुरी पार्किंग के खुले सेप्टिक टैंक ने ली मासूम की जान
नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
राजगढ़ हादसा: तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी, क्रेन से निकाली गई गाड़ी
धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, इस्तीफा देकर साझा किया अपना दर्द
वनडे संन्यास की खबरों के बीच रोहित शर्मा को मिला बड़ा समर्थन, BCCI ने कही ये बात
कप्तान श्रेयस की पहली जीत पर क्यों बोले पूर्व क्रिकेटर- भूखे को बासी खाना भी दावत लगता है?
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
साइबर अपराधियों का नया खेल, कॉल फेल हुआ फिर भी खाते से निकल गए डेढ़ लाख रुपये