7.79 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस, जूस विक्रेता रईस की मुश्किलें बढ़ी
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक जूस बेचने वाले को इनकम टैक्स की ओर से 7.79 करोड़ रुपये के टर्नओवर पर नोटिस भेजा है. इतनी बड़ी रकम का नोटिस देख जूस विक्रेता के होश उड़े हुए हैं. घबराहट में उसका खाना-पीना छूट गया है. आयकर विभाग का कहना है कि जूस विक्रेता के पैन कार्ड से इतनी बड़ी रकम की खरीद-फरोख्त की गई है. पीड़ित ने मामले को लेकर अलीगढ़ एसपी से मदद की गुहार लगाई है.
जूस विक्रेता की पहचान रईस के रूप में हुई है. वह थाना बन्ना देवी क्षेत्र के सराय रहमान में रहता है. रईस दीवानी कचहरी के पास जूस की दुकान चलाता है. इनकम टैक्स ऑफिस की ओर से मिले नोटिस को रईस ने सीए को दिखाया है. उसका कहना है कि करोड़ो रुपये की खरीदारी की उसको कोई जानकारी नहीं है. नोटिस मिलने के बाद जूस विक्रेता रईस का परिवार सदमे में है.
रिटर्न फाइल न करने पर मिला नोटिस
पीड़ित रईस का कहना है कि आयकर विभाग ने उसको रकम जमा करने के लिए बोला है. उन्हें आयकर विभाग खंड तीन के आईटीओ नैन सिंह ने 7.79 करोड़ रुपये का नोटिस जारी किया है. बताया गया है कि विभाग के सर्वर में साल 2021-22 में रईस के पैन कार्ड के जरिए 7 करोड़ 79 लाख रुपये की खरीद-फरोख्त की गई है. रिटर्न फाइल न करने पर रईस को नोटिस भेजा गया है. नोटिस रईस को मिला तो उसने उसे अपने सीए के जरिए मामला पता किया. इसके बाद उसने दीपक शर्मा नाम के शख्स का नाम लिया.
मिलते थे हर महीने 15-20 हजार रुपये
आयकर विभाग के मुताबिक, रईस का पैन कार्ड पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान इस्तेमाल किया गया था. पंजाब के कई फर्म संचालकों से पूछताछ की गई है. रईस ने बताया कि उसे दीपक शर्मा नाम अक शख्स हर महीने 15-20 हजार रुपये देता था. वह उसी के कहने पर यह काम करता था. उसका कहना है कि वह जूस की छोटी सी दुकान चलाता है. उसे नहीं पता कि उसके पैन कार्ड का पंजाब में कैसे इस्तेमाल किया गया.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात