प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2025 के लिए छत्तीसगढ़ में आवेदन प्रक्रिया शुरू, 21 अप्रैल तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एग्रीकल्चर यूजी कोर्स में दाखिले के लिए सीजी पीएसटी 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. कैंडिडे 21 अप्रैल तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. सीजी पैट परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य में मान्यता प्राप्त संस्थानों द्वारा पेश किए गए कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक राज्य स्तर पर किया जाता है. आइए जानते हैं प्रवेश परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा और एडमिट कार्ड कब जारी होगा.
एप्लीकेशन प्रोसेस 24 मार्च से शुरू हुआ है. परीक्षा का आयोजन राज्य भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 15 मई को किया जाएगा और सभी रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड 7 मई को जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए हाॅल टिकट जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे. एग्जाम का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा. परीक्षा का आयोजन हर साल बैचलर ऑफ एग्रीकल्चर (B.Agri।) और बैचलर ऑफ हॉर्टिकल्चर (B.Horti।) प्रोग्राम में दाखिले के लिए किया जाता है.
कौन कर सकता है आवेदन?
अप्लाई करने वाले कैंडिडेट का साइंस स्ट्रीम या जीवन विज्ञान/कृषि विज्ञान में उच्च माध्यमिक परीक्षा पास करने अनिवार्य हैं. साथ ही कृषि गणित/फसल उत्पादन और बागवानी के साथ कैंडिडेट 35 फीसदी नंबरों से पास होना चाहिए. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं.
ऐसे करें अप्लाई
आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं.
होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन एप्लिकेशन टैब पर क्लिक करें.
यहां सीजी पैट 2025 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
अब रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फाॅर्म भरें.
फीस जमा करें और सबमिट करें.
क्या है परीक्षा पैटर्न?
परीक्षा का आयोजन 15 मई को एक शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा. एग्जाम में 200 नंबरों के कुल 200 प्रश्न पूछे जाएंगे. एग्रीकल्चर और साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में तीन सेक्शन होंगे. परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़
वाराणसी में क्रूरता की इंतहा, चाकू के वार से रॉटविलर की मौत, पिटबुल अस्पताल में भर्ती
हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, दागी वकीलों के मुकदमे अब कानपुर नहीं, उन्नाव में चलेंगे
राहुल हादसे में मौत के बाद परिजनों का सवाल, अवैध ब्रेकर पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
H-1B वीजा पर नई सियासत, अमेरिकी सीनेट के बिल से भारतीय प्रोफेशनल्स की नजरें टिकीं
दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम का खास कार्यक्रम, इंडिया हाउस में भारतीय उच्चायुक्त से मिले खिलाड़ी
भोपालवासियों के लिए बड़ी सौगात, मेट्रो सेवा में बढ़ोतरी; 15 मिनट के अंतराल पर दौड़ेंगी ट्रेनें
नितेश तिवारी की 'रामायण' फिर चर्चा में, दीपिका चिखलिया ने साई पल्लवी पर कही ये बात