शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में सम्मिलित हुए सांसद कहा युवाओं की भागीदारी से बढ़ेगी देश के विकास की गति
शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में सम्मिलित हुए सांसद युवाओं की भागीदारी से बढ़ेगी देश के विकास की गति : सांसद दर्शन सिंह संसद भवन स्थित संसदीय सौंध में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने बताया कि बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की अनुदान मांगों (2025-26) से संबंधित प्रारूप 365वें प्रतिवेदन को विचार कर स्वीकार किया गया। महिला और बाल विकास के क्षेत्र में प्रभावी नीतियों और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए यह चर्चा महत्वपूर्ण रही। हमारा संकल्प है कि नारी सशक्तिकरण, बाल कल्याण और युवा विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं ताकि "सबका साथ, सबका विकास" की भावना को साकार किया जा सके। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनकी भागीदारी से विकास की गति बढ़ती है। युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में शामिल करके उनका विकास करना। युवाओं की रचनात्मक और सृजनात्मक ऊर्जा का ईष्टतम उपयोग करने के लिए योजना बनाई जा रही है।

माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता