दिल्ली: घर में बच्चे पढ़ते थे ट्यूशन, वहीं मिली महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली के शाहदरा में एक महिला की घर में डेड बॉडी मिलने से सनसनी फैल गई. डीडीए फ्लैट के सत्यम एनक्लेव में ग्राउंड फ्लोर पर एक महिला की डेड बॉडी मिलने की सूचना विवेक विहार थाना पुलिस को मिली. मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. महिला की डेड बॉडी जिस मकान में मिली वह मकान विवेकानंद मिश्रा नाम के शख्स का है. पुलिस ने पूछताछ के लिए मकान मालिक को हिरासत में ले लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
दिल्ली के सत्यम एनक्लेव में एनवे इंग्लिश सर्कल नाम से बच्चों की कोचिंग है. विवेकानंद मिश्रा दिल्ली में ही दूसरी जगह पर रहते थे और पिछले 3 महीने से यहां आते जाते रहते थे. इसी घर में 35 साल की महिला की डेड बॉडी मिली है. शाहदरा जिले के विवेक विहार थाना इलाके में एक फ्लैट के अंदर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय निवासियों के मुताबिक, जिस फ्लैट के अंदर महिला का शव मिला है वो फ्लैट विवेकानंद मिश्रा का है जो बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है और फ्लैट में अकेला ही रहता है.
फ्लैट से आ रही थी बदबू
पड़ोसियों के मुताबिक, आज सुबह फ्लैट में बदबू आ रही थी जिसके लिए पड़ोसी ने विवेकानंद मिश्रा को बोला भी था लेकिन विवेकानंद ने कहा कि शायद कोई चूहा मर गया है उसकी बदबू आ रही है और खुद बाहर से ताला लगाकर चला गया. देर शाम जब दुर्गंध तेज हुई तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी.
पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल होते ही हैरान रह गई. फ्लैट के अंदर वाले कमरे में एक महिला की लाश कंबल से लिपटी हुई बैग में बंद थी. लाश सड़ी गली हालत में थी पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. वहीं मकान मालिक विवेकानंद मिश्रा को हत्या के आरोप में हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के कारण का पता चल सके.

संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव
₹35 हजार का जुर्माना और 1000 लोगों को भोज, छत्तीसगढ़ से सामने आया चौंकाने वाला मामला
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय