राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ (ANSS) द्वारा PRIDE OF MAHARASHTRA AWARD-2025 का हुआ आयोजन 121 महिलाओं को मेडल ओर स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
नारी सशक्तिकरण संघ ने किया महिलाओं को सम्मानित महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए मोदी सरकार कर रही निरंतर प्रयास : सांसद दर्शन सिंह हिंदू नव वर्ष तथा गुड़ी पड़वा विक्रमोत्सव-2025 के शुभ अवसर पर रविवार को पुणे महाराष्ट्र में राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ (ANSS) द्वारा PRIDE OF MAHARASHTRA AWARD-2025 का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ द्वारा पुणे में प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवार्ड एवं ग्लोबल अपेक्स अवार्ड का आयोजन किया गया । इस दौरान अलग अलग फिल्ड में महिलाओं के क्षेत्र में जागृति लाने वाली 121 महिलाओं को मेडल ओर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति सदस्य एवं होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का मतलब है । महिलाओं को उनके अधिकार, शिक्षा, और समानता देना। यह एक आंदोलन है जिसका मकसद महिलाओं और पुरुषों के बीच सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक भेदभाव को खत्म करना है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण अभियान (एनएमईडब्लू) के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर हैदराबाद से आए अति विशिष्ट अतिथि श्री कर्नल सतीश कडवथ जी, डा वीणा कुर्रे जी रही इस कार्यक्रम में पूरे देश और मुख्य रूप से महाराष्ट्र राज्य से आयी हुई महिलाओ को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार धाकड़ जी द्वारा किया गया और किरार समाज के कई महानुभावों ने सासंद श्री दर्शन सिंह चौधरी जी का स्वागत वंदन और अभिनन्दन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मिलिट्री में सेवाएं दे रहे हैं बालमुकुंद पटेल (आई ई एस) एवं डॉक्टर सारिका पटेल भी उपस्थित रही।

गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा