राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये नर्मदापुरम रग्बी टीम का हुआ चयन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये नर्मदापुरम रग्बी टीम की चयन जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम द्वारा पिपरिया के सीएम राइज आर एन ए स्कूल ग्राउंड पर 30 अप्रैल 2025 को सुबह 8.00 बजे से रग्बी खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। जिसमें सोहागपुर, बाबई, नर्मदापुरम, पिपरिया विकासखंड के खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। जिला रग्बी संघ नर्मदापुरम के सचिव सचिन पुर्विया ने बताया कि चयनित खिलाड़ी मध्यप्रदेश रग्बी संघ द्वारा आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में 3 से 5 अप्रैल, 2025 तक एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल में नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चयन ट्रायल्स में अंडर 18 बालक,बालिका एवं सीनियर वर्ग में महिला, पुरूष वर्ग के 48 खिलाड़ियों का चयन किया गया जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। चयन प्रक्रिया में समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण प्रीतम सिंह पुर्विया, राष्ट्रीय खिलाड़ी निशा ठाकुर, अतुल धुर्वे, डॉली मीना,अफसा खान उपस्थित रहे । चयनित खिलाड़ियों को जिला रग्बी संघ के अरविंद शर्मा, डॉ आशीष चटर्जी, डॉ शैलेन्द्र मालवीया, श्रीमती नीलम पचौरी, मनोज नागोत्रा, संदीप शर्मा, प्रीतम सिंह पुर्विया, गोल्डी नागवंशी, बबलू साहू , शेख जावेद, अभिषेक श्रोती, अतुल परसाई, रजत सोनी, हिमांशु त्रिवेद्वी, राजेश मांझी, लकी अहिरवार ने बधाई दी।

गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा