सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका! MPPSC ने निकाली 120 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करे अप्लाई...
भोपाल: एमपीपीएससी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू हो चुकी है, जो 27 अप्रैल 2025 तक चलेगी। अगर आप अधिकारी बनना चाहते हैं तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के लिए चयन के बाद वेतन 36,200 से 1,14,800 तक हो सकता है।
बता दें कि इच्छुक अभ्यर्थी https://www.mponline.gov.in/portal/ पर जाकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 500 रुपए देने होंगे। एससी/एसटी या ओबीसी अभ्यर्थी, जो मध्य प्रदेश में रहते हैं। इन सभी को 250 रुपए देने होंगे। इसके अलावा फॉर्म त्रुटि सुधार के लिए 50 रुपए और एमपी पोर्टल चार्ज के लिए 40 रुपए देने होंगे।
इस पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीजी या डॉक्टरेट की डिग्री होनी चाहिए।

अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
आलिया भट्ट, माधवन समेत कई सेलेब्स आए छात्रों के समर्थन में, सोशल मीडिया पर रखी राय
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा
दिल्ली के CP में शाम 6:30 बजे तक सब कुछ बंद, अचानक आदेश के पीछे क्या है वजह?