दिल्ली लोकसभा सदन में गौमाता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने की सांसद दर्शन सिंह ने रखी मांग
गौमाता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने की सांसद दर्शन सिंह ने रखी मांग दिल्ली लोकसभा सदन में बुधवार को शून्य काल के दौरान मामला उठाने के लिए होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने नोटिस संदर्भ गौमाता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने के लिए नोटिस संख्या 3509 दिनांक 02/04/2025 को सबमिट किया। जिसमें सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि माननीय सदन को अत्यंत श्रद्धा और कर्तव्य भाव से अवगत कराने का विनम्र प्रयास कर रहा हूं। भारतीय संस्कृति में गौमाता का जो स्थान है, वह अद्वितीय और अनमोल है। प्राचीन समय से ही गाय को भारतीय समाज में 'माता' रूप में पूजा जाता है, और इसका धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और औषधीय महत्व आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना हजारों वर्ष पहले था। आज के समय में, जब हम वैश्विक स्तर पर अपनी संस्कृति, परंपराओं और विरासत को सहेजने की बात करते हैं, तो यह अत्यावश्यक है कि हम गौमाता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देकर उन्हें उनके उचित स्थान पर प्रतिष्ठित करें। गाय न केवल हमारे जीवन में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भूमिका निभाती है, बल्कि कृषि, दूध उत्पादन और औषधीय लाभों के माध्यम से आर्थिक विकास में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है। माननीय सदन से निवेदन है कि हम गौमाता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देकर गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक सशक्त कार्य करते हुए। आने वाली पीढ़ियों को यह संदेश दे कि हम अपनी संस्कृति और पर्यावरण की रक्षा के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं। यह कदम न केवल भारतीय जनता की आस्था और विश्वास को सशक्त करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, कृषि और ग्रामीण विकास के लिए भी एक बड़ा योगदान साबित होगा।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने