गार्डन गैलेरिया मॉल में छेड़छाड़ का मामला, युवती को धमकी देने वाले तीन युवक गिरफ्तार
नोएडा का गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर से चर्चा में है. इस बार मॉल में डांस कर रही युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है. तीन युवकों ने युवती से अपने साथ डांस करने को कहा. मना करने पर उससे छेड़खानी की गई और उसे उठाकर ले जाने की धमकी दे दी. नोएडा सेक्टर-39 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मॉल प्रबंधक ने आरोपी युवकों को समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और युवती से छेड़खानी करते रहे. जब युवक नहीं माने तो इसकी शिकायत पुलिस से की गई. पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. घटना के मुताबिक, वारदात वाले दिन आरोपी युवक शराब के नशे में थे. घटना 28 मार्च की बताई जा रही है.
आरोपी युवकों ने की युवती के साथ छेड़खानी
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती अपनी दो सहेलियों के साथ गार्डन गैलेरिया मॉल में पार्टी करने गई थी. वहां उन्होंने खाना खाया और पार्टी एंजॉय करने लगीं. आरोप है कि जब वह पार्टी में डांस कर रहीं थीं. तभी तीन युवक शराब के नशे में आए और उनसे छेड़खानी करने लगे. उनके विरोध करने पर वह उन्हें धमकी देने लगे. आरोप है कि तीनों युवक उनसे अपने साथ डांस करने की बोल रहे थे, जिसका युवती ने विरोध किया.
पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार
इस बीच आरोपी युवक उसकी सहेली से छेड़खानी करने लगे. जब पीड़ित युवती ने मना किया गतो वह अलग-अलग बहाने से उनके छेड़खानी करने लगे. इस बीच आरोपी युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करना शुरू कर दी और उन्हें गलत तरीके से छूने लगे. युवतियों ने इसकी शिकायत मॉल प्रबंधक से की. मॉल मैनेजर ने आरोपी युवकों को समझाया लेकिन वह नहीं माने. इसपर पुलिस से शिकायत की गई, जिसके बाद तीनों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया.
पहले भी हो चुके हैं विवाद
गार्डन गैलेरिया मॉल इससे पहले भी चर्चा में रहा है. सितंबर 2024 में डांस को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे. उनके बीच हाथापाई और फायरिंग हुई थी. पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. बीते मार्च के महीने में भी दो पक्ष मॉल से बाहर निकलर आपस में भिड़ गए थे. उनके बीच जमकर मारपीट हुई. घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था. पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था.

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने