वक्फ बिल विरोध: मुजफ्फरनगर में 24 लोगों को नोटिस, दो-दो लाख रुपये का बांड भरने का आदेश
मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले में काले बैज पहनकर विरोध प्रदर्शन करने वाले 24 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, ये सभी वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ विरोध करने के लिए गए थे. इन पर कार्रवाई करते हुए 2-2 लाख रुपये का बांड भरने के लिए कहा गया है.
24 लोगों को नोटिस
शहर के पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस मामले में 24 लोगों के खिलाफ नोटिस भेजी की गई है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर और लोगों की पहचान की है, जो विरोध करने के लिए मौके पर मौजूद थे. पुलिस की सौंपी गई रिपोर्ट के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने नोटिस जारी किया, जिसमें उनसे 16 अप्रैल को अदालत में पेश होने के बाद दो-दो लाख रुपये के बांड भरने को कहा गया. इस मामले में आरोपी लोगों ने वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.
लोकतांत्रिक विरोध के लिए पहने थे काले बैज
ये सभी 28 मार्च को मुजफ्फरपुर के अलग-अलग मस्जिदों में रमजान के आखिरी शुक्रवार की नमाज के दौरान अपनी बाहों पर काले बैज पहने हुए दिखाई दिए थे. जिन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है. उनका कहना है कि उन्होंने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जताने के लिए ही काले बैज पहने थे.
राज्यसभा में 128 के पक्ष में और 95 के विरोध में वोट
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 3 अप्रैल को राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2025 पेश किया. उन्होंने कहा कि यह विधेयक मुसलमानों के खिलाफ नहीं है और न ही उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बनाया गया है. इस विधेयक का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के कामकाज में सुधार करना है. साथ ही इसकी जटिलताओं को दूर करना और पारदर्शिता को सुनिश्चित करना है. लोकसभा में करीब 12 घंटे की बहस के बाद 288-232 मतों से विधेयक पारित कर दिया और राज्यसभा ने 13 घंटे से ज्यादा की बहस के बाद विधेयक को मंजूरी दे दी. विधेयक को राज्यसभा में 128 सदस्यों ने पक्ष में और 95 ने विरोध में वोट दिया था.

संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त