एमपी के सीहोर में बड़ा हादसा, शिवराज सिंह चौहान के काफिले का वाहन पलटा; तीन पुलिसकर्मी घायल
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के काफिले का टेल पुलिस वाहन एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर के बाद गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बुलेरो वाहन में सवार 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे में पुलिस लाइन सीहोर के एएसआई एसपी तिमोलिया और 2 एसएफ के जवानों को मामूली चोट आई है। घायल एएसआई को इलाज के लिए सीहोर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बता दें कि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान गुजरात में हुए हादसे में मृतक परिवारों से मिलने के लिए भोपाल से कन्नौद जा रहे थे।आष्टा में बेदाखेड़ी के पास शिवराज सिंह चौहान के काफिले में एक पुलिस गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को भोपाल से देवास जिले के खातेगांव संदलपुर जा रहे थे। उनका काफिला जैसे ही आष्टा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बेदाखेड़ी के पास पहुंचा तो काफिले में शामिल एक फॉलो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिनमें एएसआई एसपी सिमोलिया, नीरज शुक्ला और आकाश अटल शामिल हैं। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत सीहोर जिला अस्पताल में किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान सीरीज के लिए खेला बड़ा दांव, अनुभवी तेज गेंदबाज को किया बाहर
सोनम वांगचुक के फैसले पर विपक्ष का वार, संजय राउत बोले- सच सामने आना चाहिए
वांगचुक के अनशन खत्म होने के बाद RSS का बड़ा बयान, विदेशी एजेंसी का लगाया आरोप
राजधानी में मेट्रो सेवा प्रभावित, स्टेशन बंद होने से बढ़ा ट्रैफिक दबाव
शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट, क्या नया नेतृत्व बदल पाएगा तस्वीर?
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात
रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति