जेपी नड्डा ने बीजेपी स्थापना दिवस और रामनवमी पर दी शुभकामनाएं, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया हौसला
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं। 6 अप्रैल को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्होंने स्थापना दिवस और रामनवमी दोनों पर्वों की बधाई दी।बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पोस्ट करते हुए कहा, कि आज हम भारतीय जनता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। मेरी ओर से और पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से आप सभी को स्थापना दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आज रामनवमी भी है, आप सभी को रामनवमी की भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय श्रीराम!
संगठन और संस्कार का संगम
नड्डा का यह संदेश पार्टी के उस संगठनात्मक मूलमंत्र को दर्शाता है, जिसमें राष्ट्रवाद, संस्कृति और सेवा भाव का अद्भुत समन्वय है। रामनवमी जैसे आध्यात्मिक पर्व और पार्टी स्थापना दिवस जैसे संगठन पर्व का एक ही दिन आना, कार्यकर्ताओं के लिए विशेष ऊर्जा का स्रोत बना।
स्थापना दिवस पर विशेष आयोजन
बीजेपी के स्थापना दिवस पर देशभर में झंडारोहण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला