राम नवमी पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए सांसद दर्शन सिंह
राम नवमी पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए सांसद दर्शन सिंह प्रतिदिन हो भगवान की आरती में सम्मिलित : सांसद दर्शन सिंह चौधरी बनखेड़ी में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियों करतब से सुसज्जित यात्रा शहर के मुख्य मार्गों पर निकली। श्री राम जानकी पंचायती मंदिर, बनखेड़ी पहुंची। आयोजित शोभायात्रा में होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए। इसके पूर्व पिपरिया में रामनवमी के अवसर पर आयोजित भव्य दिव्य जुलूस में सम्मिलित हुए। जहां पालकी विधायक एवं सांसद लगें। पिपरिया में जगह-जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। जिसके पश्चात बनखेड़ी में रामनवमी पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी सम्मिलित हुए। रामनवमी पर श्री राम जानकी पंचायती मंदिर के जीर्णोद्धार के पश्चात विधि विधान से शोभा यात्रा निकाली गई। जहां जगह जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। राम मंदिर में पहुंच कर लोगों ने रामलला के दर्शन किये । जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। उपस्थित भक्त जनों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार धर्म की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। देश भर में आज प्रभु राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज प्रभु राम की जन्मस्थली अयोध्या में बालक राम का जन्मोत्सव बेहद खास है। जहां ठीक दोपहर 12:00 बजे भगवान सूर्य प्रभु राम के माथे पर तिलक किया। आज बनखेड़ी भी अयोध्या से कम नहीं है। आज आपका उत्साह काविले तारीफ है। आप सब ने बहुत शानदार कार्य किया। इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने समस्त नगर वासियों से प्रतिदिन भगवान की आरती में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक