बड़े फेरबदल के लिए तैयार MP कांग्रेस, 50 फीसदी जिलों में बदले जाएंगे जिला अध्यक्ष
भोपाल: कांग्रेस ने इस बार गुजरात में अपना ऐतिहासिक अधिवेशन आयोजित किया है. अधिवेशन की जानकारी देते हुए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट पर 8 और 9 अप्रैल को होने वाले इस अधिवेशन की टैगलाइन है- न्याय पथ, संकल्प, समर्पण और संघर्ष. लेकिन दूसरी तरफ खबर ये है कि राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रदेश के 50 फीसदी जिला अध्यक्ष बदले जाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस पार्टी ने बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है. बताया जा रहा है कि पार्टी प्रदेश के 50 फीसदी जिला अध्यक्षों को बदलने पर विचार कर रही है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो पिछले चुनाव में खराब प्रदर्शन करने वाले जिला अध्यक्षों को हटाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव पूरी ताकत से लड़ना चाहती है और इसी के चलते पार्टी ने संगठन में बदलाव करने का फैसला किया है। हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि ये बदलाव राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद किया जाएगा।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी