मप्र के इन टॉप शहरो में ईवी पॉलिसी के तहत बनेंगे चार्जिंग स्टेशन
भोपाल: मध्य प्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 80 प्रतिशत सरकारी वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने का कार्यक्रम बनाया है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन को ईवी मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा हाल ही में जारी ईवी नीति 2025 में ये प्रावधान किए गए हैं। इनका क्रियान्वयन शुरू हो गया है। नगरीय विकास विभाग ईवी नीति बनाने और उसे लागू करने के लिए नोडल विभाग है। इसलिए नगरीय विकास ने सभी विभागों से 80 प्रतिशत वाहनों को ईवी के रूप में चलाने की योजना बनाने को कहा है। इसके तहत विभागों में जो नए वाहन खरीदे जाएंगे, वे अब इलेक्ट्रिक वाहन ही होंगे। इसके साथ ही पुराने वाहनों को भी हटाकर ईवी लाए जाएंगे।
चार्जिंग स्टेशन पर काम शुरू
ईवी नीति के प्रावधानों के अनुसार सबसे पहले पांच शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का काम शुरू किया गया है। इन शहरों को ईवी मॉडल सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसके तहत हाईवे पर हर 20 किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन और हर 100 किलोमीटर पर फास्ट चार्जिंग सुविधा स्थापित करने का काम शुरू किया गया है। ईवी नीति में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। साथ ही सरकार इसके लिए जमीन भी मुहैया कराएगी।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी